I love u Krishnaji

-by Adya Srivastava

कृष्ण जी
आप कितने caring हो
आप कितने daring हो
आप कितने cute हो
जैसे छोटे से बच्चे का
छोटा सा flute हो

आप कभी भी न डरते हो
न डराते हो
बस जो करना है
कर के निकल जाते हो

आप हमारा साया हो
कितनी सुंदर काया हो
आप हंसते हो
और हंसाते हो
पर रोने की बात आये
आप मां बन कर
सबको चुप कराते हो

एक शिवजी थे
जिन्होंने दुनिया में गंगाजी लाई
एक आप हो
जिन्होंने यमुना जी बचाईं

इंसान मन की शीतलता के
लिए दर दर भटकते है
आप अपनी cute हरकतों से
लोगों के दिल में घर कर जाते हैं

बहुत से लोगों ने
दुनिया को ज्ञान दिया
पर आपने
पहले ज्ञान जिया
फिर इसे दुनिया को दिया

लोग समय रोक के
समय बदलना चाहते है
पर आप हैं
जो समय रोक
इंसान बदल पाते हैं

इंसान तो अब खिड़की से भी
बाहर झांकना भूल जाते हैं
पर एक आप हैं जो
इंसान के मन में झांक पाते हैं

इंसान समय के चक्र में
खुद फंस जाते है
और आप अपने चक्र से
दुनिया बदल जाते हैं